भारत में आजा कन्हैया !
(तर्ज: जीवन की नाव न डोले.. )
भारत में आजा कन्हैया ! बन्सरी बजा जा कन्हैया !
सूरत दिखाजा कन्हैया ! आजा फिरसे आजा कन्हैया ! ।।टेक।।
मोरमुकुट कुंडलकी छबियाँ सुहावनी ।
कमलनयन अँखियो की मोहनी लूभावनी ।
मूरती दिखाजा कन्हैया ! आजा फिरसे आजा ।।१।।
तेरे बिना भारत में चैन नहीं छायगी ।
गोपिन के गोपन के प्राण ना हुलसायगी ।
तुकड्याकी याद ले भैया ! आजा फिरसे आजा ।।२।।