पहिले सेवा फिर भगवान् ! बाबू सीखो ऐसा ग्यान !! - सुनलो गाना,
(तर्ज: पहिले पेसा फिर भगवान...)
पहिले सेवा फिर भगवान् ! बाबू सीखो ऐसा ग्यान !!
- सुनलो गाना,
मनमानी या तूफानि, मेरे नाना भूल न जाना ।। टेक ।।
पेसोंपर तो किया भरोसा,करके धोखा खाया ।
चोर लगे हे आगे पीछे-नहीं सम्हलती माया ।।
रे तू अकलको थोडा छान, डाले मत धोखेमें जान । सुनलो0।।१।।
पैसा-पेसा करके तूने, कई जनता को छेडा ।
कितनों के परिवार बिगाडे,कितनो से मुंह मोडा ।।
अबतो बन जाना इन्सान, नहीं तो होगी दानादान । सुनलो0।।२।।
पहिले से गर सेवा करता,तो भगवान् को पाता ।
अपने घर बैठे फिर तेरा, पुरा मनोरथ होता।।
कहता प्यारे तुकड्यादास, रखले दो बाते ये पास । सुनलो 0।।३ ।।