देखो देखो भगवान ! बडा आया तुफान

(तर्ज: ऊंचे ऊंचे मकान...)
देखो देखो भगवान ! बडा आया तुफान ।
हमसे रोका न जाता, घबडाती हे जान ।।टेक।।
मै ध्यान धरने मनको सुधरने ।
बैठा हूँ माला लेके सुमरने ।
दिलिको भुलाने आया शैतान ।।१।।
कोई तो आँखे मुझसे चमकावे।
कोई तो मुंह का जबडा दिखावे|
कोई तो गाये विषयों का गान ।।२।।
वह एक बाहर मुझको बुलाता ।
घर की बिमारी रोकर सुनाता ।
हौला करे मेरी हिम्मत का तान ।।३।। 
कैसा मैं तुमको पाऊँगा भगवन्‌ !
कैसा लगेगा चरणों में तन-मन ? ।
तुकड्या कहे मेरा खींचो यह ध्यान ।।४।।