किसने गाया भजन ?
(तर्ज: ऊँचे ऊँचे मकान... )
किसने गाया भजन? किसने पाया सजन?
कौन करता सुमरण,दिलसे दिलको लगा ?।।टेक।।
है कौन उसकी मर्जी सम्हाले?
चारों तरफ मैने देखे है ताले ।।
पहराही रहता हरदम जगा।। कौन 0।।१।।
दरवाजे पे उसके जाली बनी है ।
आँखे भी जावे समझो गनी है ।।
आता है शैतान लेने भगा।। कौन 0।।२।।
नापाक को उसने केसे उठाना?
छूपेगा कैसे उनसे बहाना?
मुझको बताओ सच्चा सगा।। कौन 0।।३।।
जो यार ! उसपर जिंदगी निछावे ।
उसकीही तारीफ ईश्वर सुनावे ।।
तुकड्या कहे वह न पावे दगा।।कौन0।।४।।