यह तेरी दिवाली है या मेरी
(तर्ज- तू गंगाकी मौज, में... )
यह तेरी दिवाली है या मेरी दिवाली है ?
इसमें सबका मिलन,इसमें सबकी खुशाली है ।।टेक।।
तू हैं बुध्दिशाली,मेरा श्रम बली है ।
हम दोनोंके रहनेसे दुनिया खिली है ।
कहीं मानले, कहीं मानले ।
वही मान लेनेसे होगी बहाली है । इसमें 0।।१।।
मेरा खून घटनेसे तेरा धन बढा है ।
मेरे कष्टसेही तू ऊँचा बढा है ।
अब तो मानले, अब तो मानले,
अब तो मान तुकड्याकी बातें भली है। इसमें 0।।२।।