मिलो जवानो एक हृदय कर
(तर्ज: उठो जवानों ! करके बताओ... )
मिलो जवानों एक हृदय कर;
समय पुकारे चलो, पुकारे चलो ! पुकारे चलो।।टेक।।
अपना - परका भेद मिटाओ ।
जात - पाँत और पक्ष हटाओ ।
देश जगाने तुलो, जगाने तुलो,जगाने तुलो ! ।।१।।
बडी किया कुर्बानी हमने ।
आजादी पानेको सबने ।
अब नहि पीछे ढलो,पीछे ढलो, पीछे ढलो ! ।।२।।
संकट है भारत पर आया ।
चीनीयों ने दिल धडकाया ।
घरकी बातें भुलो, बातें भुलो, बातें भुलो ! ।।३।।
तन - मन - धनसे करो सहारा ।
सुखी रहे, यह भारत प्यारा ।।
तुकड्या कहे-सब मिलो, कहे सब मिलो! कहे सब मिलो ।।४।।