बाता करो, बाता करो, बाता करोना !

(तर्ज : ना मानूं ना मानूं ना मानूं रे... )
बात करो, बात करो, बात करोना  !
काहे रूठ गये हमसे तो बात करोना ।।
जरा सुंदर नजर से मुस्कान भरोना ! ।।टेक।।
दुनिया भले कोई माँगा धन है ।
में तो तुम्हारे आये  पैर  परोना ! ।।1।।
लडका ना होना, तिरीया न होना।
ना होना सत्ता का पोज बहाना ! ।।2।।
मुक्ति ना माँगू, मैं स्वर्ग ना जाऊँ ।
तुम्हरी ही भक्ती से रंग देवोना ! ।।3।।
कब से हो ठाडे मंदर में मोहन ।
अभी चुप रहनेका नहीं जमाना! ।।4।।
तुम नहीं बोलो तो बोलेगी माया ।
तुकड्या को मुस्किल से होगा निभाना! ।।5।।