नौ तार वाली मेरी प्यारी ये सितार है !
(तर्ज : सौ साल पहिले..... )
नौ तार वाली मेरी प्यारी ये सितार है ! ।
बजे जब, तो आती, उसकी बडी ही बहार है ।।
एक-एक तार उसका, विश्व का अधार है।
बजे जब, तो आती उसकी बडी ही बहार है ।।टेक।।
एक तार कानों से ही सुने सारी बातें ।
एक तार नैनो से ही लगाता है नाते ।।
एक तार है जबॉंमें, बोले करता प्यार है।
बजे जब, तो आती उसकी बडी ही बहार है ! ।।1।।
एक तार नाकों से ही बदन को जिलाता ।
एक तार हाथों से ही जिन्दगी बनाता ।।
एक तार बुध्दि में है, करता सुधार है ।
बजे जब, तो आती उसकी बडी ही बहार है ! ।।2।।
एक तार पेट में हैं, अन्न को पचाता ।
एक तार पैर में है, विश्व में घुमाता ।।
एक तार सारे मन में, लगा देता घोर है।
बजे जब, तो आती उसकी बडी ही बहार है ! ।।3।।
सारे तारका है मेरा प्यारा बजवैय्या ।
उसीने चलायी मेरी, बजा- बजा नैय्या ।।
कहे दास तुकड्या, मेंरा वही करतार है !
बजे जब, तो आती उसकी बडी ही बहार है ! ।।4।।